गोगरी डाकघर के कर्मी व उपभोक्ता परेशान

भवन अभाव के कारण कार्यालय का काम हो रहा हैं प्रभावितप्रतिनिधि, गोगरीविभागीय उदासीनता के कारण गोगरी डाकघर की स्थिति दयनीय बनी हुई है. आम लोगों सहित डाक कर्मियों को भी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार गोगरी बाजार स्थित डाकघर में भवन का घोर अभाव है. जगह अभाव के कारण न तो डाक कर्मी […]

भवन अभाव के कारण कार्यालय का काम हो रहा हैं प्रभावितप्रतिनिधि, गोगरीविभागीय उदासीनता के कारण गोगरी डाकघर की स्थिति दयनीय बनी हुई है. आम लोगों सहित डाक कर्मियों को भी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार गोगरी बाजार स्थित डाकघर में भवन का घोर अभाव है. जगह अभाव के कारण न तो डाक कर्मी सही ढंग से कार्य कर पा रहे हैं और न ही आम लोग. जानकारी के अनुसार वर्तमान में गोगरी डाकघर किराये के एक छोटे से दुकाननुमा भवन में चलाया जा रहा है. इससे डाकघर में जगह की कमी है. जगह की कमी के कारण डाक घर के कर्मी किसी तरह बैठ कर काम करते है तथा बाहर में जगह की कमी के कारण लोग ठीक से खड़े भी नहीं रह पाते हैं. वहीं साइकिल अथवा बाइक लगाने की भी जगह नहीं है. ऐसे में अगर लोगों कों फॉर्म भरने में भी कठिनाई होती है जगह के अभाव के कारण लोगों को पास के दुकानदारों के शरण में जाना पड़ता है. इसे लेकर स्थानीय समाजसेवियों ने अधिकारियों को आवेदन देकर डाकघर की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >