रैबीज से पीडि़त हुआ परिवार

परबत्ता. प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत के नयागांव में रैबीज की आशंका से पीडि़त एक परिवार के सात लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में शनिवार को किया गया. नयागांव निवासी मनोज मंडल की गाय को बीते दस दिन पूर्व एक पागल कुत्ते ने काट लिया था. इस घटना के कुछ दिनों बाद कुत्ते की […]

परबत्ता. प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत के नयागांव में रैबीज की आशंका से पीडि़त एक परिवार के सात लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में शनिवार को किया गया. नयागांव निवासी मनोज मंडल की गाय को बीते दस दिन पूर्व एक पागल कुत्ते ने काट लिया था. इस घटना के कुछ दिनों बाद कुत्ते की मौत हो गयी. शुक्रवार को गाय की भी मौत हो गयी. परिवार के सभी सदस्य इस गाय का दूध पी रहे थे. गाय के मरने के बाद मनोज का परिवार दहशत में आ गया. शनिवार को अस्पताल में रजनी कुमारी, वसुंधरा कुमारी, छोटू कुमार, रिस्टो कुमारी, गौरव कुमार, बेबी तथा आर्यन कुमार को एंटी रैबीज का इंजेक्शन दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >