राष्ट्रीय लोक अदालत में 108 मामले निष्पादित

खगडि़या. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में टेलीफोन, बिजली, वाटर से संबंधित मामले उप स्थापित किये गये. मामलों के निष्पादन हेतु चार न्यायपीठ की स्थापना की गयी थी. बेंच संख्या एक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्र […]

खगडि़या. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में टेलीफोन, बिजली, वाटर से संबंधित मामले उप स्थापित किये गये. मामलों के निष्पादन हेतु चार न्यायपीठ की स्थापना की गयी थी. बेंच संख्या एक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं रिटेनर अधिवक्ता रतन साहु पीठासीन अधिकारी बनाये गये थे. पीठ संख्या दो में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पीसी वर्मा तथा अधिवक्ता श्रीनिवास चौधरी एवं पीठ संख्या चार में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी टीके झा तथा अधिवक्ता आर महतो पीठासीन अधिकारी बनाये गये थे. उक्त पीठ में खगडि़या एवं गोगरी के उपभोक्ताओं के लिए अलग बेंच बनाये गये थे. मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंद कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे. इसमें 108 मामले निष्पादित किये गये तथा एक लाख 43807 रुपये भी वसूल किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >