झमाझम बारिश के बाद जमालपुर बाजार कीचड़ में तब्दील

फोटो है 1 में कैप्सन- सड़क पर जल जमाव का दृश्य प्रतिनिधि, गोगरीशुक्रवार को हुए झमाझम बारिश से लोगों को जहां ऊमस भरी गरमी से राहत मिली है, वहीं अनुमंडलीय मुख्यालय की स्थिति पूरी तरह नारकीय हो गयी है. शहर के कई वार्डो में जलजमाव की समस्या गंभीर होने से लोग परेशान हैं. बारिश होने […]

फोटो है 1 में कैप्सन- सड़क पर जल जमाव का दृश्य प्रतिनिधि, गोगरीशुक्रवार को हुए झमाझम बारिश से लोगों को जहां ऊमस भरी गरमी से राहत मिली है, वहीं अनुमंडलीय मुख्यालय की स्थिति पूरी तरह नारकीय हो गयी है. शहर के कई वार्डो में जलजमाव की समस्या गंभीर होने से लोग परेशान हैं. बारिश होने के बाद लोगों को सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. रोजा को लेकर इन दिनों बाजार में विशेष चहल- पहल बनी रहती है. लेकिन बारिश हो जाने के बाद व्यवसायियों पर इसका असर पड़ने लगा है. बारिश होने के बाद सबसे अधिक परेशानी शहर की घनी आबादी वाले जमालपुर गोगरी मुख्य बाजार के लोगों को हो रही है. जाम पड़ी है शहर की नालियां बरसात पूर्व नालियों की सफाई नहीं होने से स्थिति और भी भयावह हो गयी है. गोगरी अनुमंडल मुख्यालय में दर्जनों छोटी और बड़ी नालियां है. प्राय: नगर परिषद द्वारा बरसात पूर्व इसकी सफाई करवायी जाती रही है, लेकिन इस वर्ष इन नालियों की सफाई नहीं करायी गयी. नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >