डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण

फोटो है.7कैप्सन: निरीक्षण करते डीएम खगडि़या. निबंधन कार्यालय का लगातार मिल रही शिकायत के बाद डीएम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. डीएम राजीव रोशन के अचानक निबंधन कार्यालय पहुंचते ही कर्मियों में हड़कंप मच गया. डीएम ने सबसे पहले निबंधन कार्यालय के लिपिक से निबंधन की जानकारी ली.डीएम ने जमीन खरीद बिक्री से संबंधित […]

फोटो है.7कैप्सन: निरीक्षण करते डीएम खगडि़या. निबंधन कार्यालय का लगातार मिल रही शिकायत के बाद डीएम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. डीएम राजीव रोशन के अचानक निबंधन कार्यालय पहुंचते ही कर्मियों में हड़कंप मच गया. डीएम ने सबसे पहले निबंधन कार्यालय के लिपिक से निबंधन की जानकारी ली.डीएम ने जमीन खरीद बिक्री से संबंधित अभिलेख की जांच की. जांच के दौरान डीएम ने उचित निबंधन मूल्य पर रजिस्ट्री नहीं किये जाने के मामले में पुन: जांच करने का आदेश है. डीएम ने भाड़ा पर लिये गये कंप्यूटर को वापस कर विभागीय कंप्यूटर से कार्य करने की हिदायत दी. डीएम ने अभिलेख को सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया. शिकायत की गंभीरता को देख जिलाधिकारी चार घंटे तक जांच करते रहे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >