ससुराल में दामाद ने लगाया फांसी,तत्परता से बची जान

परबत्ता. प्रखंड के सलारपुर गांव में सोमवार को दामाद ने अपने ससुराल में ही फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की. हालांकि ससुराल वालों की तत्परता से दामाद की जान बचा ली गयी. सलारपुर निवासी देवेंद्र सिंह के दामाद खगडि़या भदास निवासी बालकेश्वर सिंह दो-तीन दिनों पूर्व अपने ससुराल सलारपुर आये थे. सोमवार को […]

परबत्ता. प्रखंड के सलारपुर गांव में सोमवार को दामाद ने अपने ससुराल में ही फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की. हालांकि ससुराल वालों की तत्परता से दामाद की जान बचा ली गयी. सलारपुर निवासी देवेंद्र सिंह के दामाद खगडि़या भदास निवासी बालकेश्वर सिंह दो-तीन दिनों पूर्व अपने ससुराल सलारपुर आये थे. सोमवार को दिन के एक बजे अचानक बालकेश्वर ने फांसी लगा ली. परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा और परबत्ता अस्पताल ले गये. अस्पताल में डॉक्टरों ने ईलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया. परबत्ता पुलिस ने बालकेश्वर की पत्नी निधि कुमारी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें उन्होंने पति को मानसिक रूप से कमजोर बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >