पनसलवा-बेलदौर सड़क पर भंैसाडीह पुल के समीप हुआ हादसाफोटो है 19 में कैप्सन : शोकाकुल परिवार प्रतिनिधि, बेलदौरऑटो-बाइक की सीधी टक्कर में रविवार की रात बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए सहरसा ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पनसलवा निवासी संजय (30) बाइक से अपने ससुराल पचैत जा रहा था. इसी क्रम में पनसलवा बेलदौर पीडब्ल्यूडी सड़क पर भैंसाडीह पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. दुर्घटना में बाइक सवार संजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने घायल संजय को तत्काल पीएचसी में भरती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे सहरसा रेफर कर दिया. सहरसा पहुंचने के पूर्व ही रास्ते में ही बैजनाथपुर के समीप उसने दम तोड़ दिया. बाद में परिजन लाश को पनसलवा ले आये. सूचना पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. संजय का शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद संजय की पत्नी सोनी देवी की बदहवास जैसी हालत हो गयी थी. संजय का पुत्र दिव्यांशु (06) व पुत्री रिमझिम कुमारी (04) लोगों को रोते देख कर बिलख रहे थे.
ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
पनसलवा-बेलदौर सड़क पर भंैसाडीह पुल के समीप हुआ हादसाफोटो है 19 में कैप्सन : शोकाकुल परिवार प्रतिनिधि, बेलदौरऑटो-बाइक की सीधी टक्कर में रविवार की रात बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए सहरसा ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पनसलवा निवासी संजय (30) बाइक से अपने ससुराल […]
