बेलदौर. शराब दुकान के मुंशी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मुंशी धीरेंद्र यादव ने दो लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है. कांड के आइओ एएसआइ तारकेश्वर सिंह ने रविवार को घटनास्थल पर छानबीन की. पिरनगरा स्थित शराब की एक कंपोजिट दुकान में शनिवार की देर संध्या में दुकान पर रेट चार्ट नहीं लगे रहने के कारण मुंशी से विवाद हुआ एवं देखते ही देखते यह मारपीट में बदल गया. इस संबंध में धीरेंद्र यादव ने पिरनगरा के सिंटू उर्फ राजेश एवं सोहन यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके द्वारा दुकान से रंगदारी मांगी जाती थी. नहीं देने के कारण इन्होंने मारपीट कर 21 हजार रुपये लूट लिया.
शराब दुकान के मुंशी के साथ मारपीट
बेलदौर. शराब दुकान के मुंशी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मुंशी धीरेंद्र यादव ने दो लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है. कांड के आइओ एएसआइ तारकेश्वर सिंह ने रविवार को घटनास्थल पर छानबीन की. पिरनगरा स्थित शराब की एक कंपोजिट दुकान में शनिवार की […]
