चौथम में दावा-आपत्ति के लिए आये 488 आवेदन

25 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा

चौथम. पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को किया जाएगा. इस बीच मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन के लिए चौथम प्रखंड में विभिन्न पैक्स में कुल 488 आवेदन आये हैं. बीडीओ मो मिन्हाज अहमद ने बताया कि सरसवा पैक्स में नाम जोड़ने के लिए 4 आवेदन, तेलोंछ पंचायत में संशोधन के लिए एक आवेदन, रोहियार पैक्स में संशोधन के लिए 5 आवेदन, नीरपुर पैक्स में संशोधन के लिए दो आवेदन एवं सबसे ज्यादा नाम जोड़ने के लिए चौथम पैक्स में 476 आवेदन आये. इधर बीडीओ ने बताया मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को किया जाएगा. इससे पहले 24 अक्टूबर को दावा आपत्ति के निराकरण के लिए दावा आपत्ति का साक्ष्य मतदाता स्वयं लेकर कार्यालय पहुंचे. इसके बाद दावा और आपत्ति का निराकरण किया जाएगा. फिर 25 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >