जिले में आगंनबाड़ी के अधूरे भवन को शीघ्र करें पूरा

खगड़िया: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी राजीव रोशन मंगलवार को विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की. इस दौरान डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य के अनुरूप कार्यो को निर्धारित समय सीमा के अंदर करने की बात कही. डीएम ने कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए अधिकारी […]

खगड़िया: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी राजीव रोशन मंगलवार को विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की. इस दौरान डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य के अनुरूप कार्यो को निर्धारित समय सीमा के अंदर करने की बात कही. डीएम ने कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए अधिकारी व कर्मी बढ़ चढ़ कर कार्य करें.

उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं के घर बिजली कनेक्शन देने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने की बात कही. उन्होंने उपभोक्ताओं द्वारा मिल रहे शिकायतों पर परेशानी को दूर करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि आगंनबाड़ी भवन को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने की बात कही. मौके पर उप विकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी, सिविल सर्जन बीके सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला नजारत पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सियाराम सिंह , आपदा प्रभारी मुकेश कुमार सिन्हा, जन शिकायत पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >