KHAGARIA स्कूली बच्चों ने गीत, नृत्य व नाटक की शानदार प्रस्तुति से मोहा मन

सएलडीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव संचेतना का आयोजन किया गया.

खगड़िया से राजकिशोर की रिपोर्ट :

एसएलडीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव संचेतना का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गौड़, डीएवी बिहार जोन के आर ओ श्री एस के झा, स्कूल के मैनेजर ए आर ओ, बिहार जोन नीरज कुमार सिंह और स्कूल की प्राचार्या उमा मिश्रा ने किया. प्राचार्या ने कहा कि स्कूल अपना वार्षिकोत्सव संचेतना मना रहा है, जिसमें स्कूल की पत्रिका संचेतना का विमोचन हो रहा है. मुख्य अतिथि ने कहा कि डीएवी में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दिया जाता है. कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत, स्वागत नृत्य, समूह नृत्य और वाद्ययंत्र संगीत की प्रस्तुति दी. बच्चों ने सोशल मीडिया और मोबाइल के परिवार में अत्यधिक उपयोग पर आधारित एक सांगीतिक नाटक की भी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों का कठिन परिश्रम है और उन्हें हृदय से धन्यवाद देती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >