दोनों वर्गो में खगड़िया बना चैंपियन

खगड़िया. ग्यारह दिवसीय आवासीय कबड्डी प्रतियोगिता समापन के मौके पर बालक व बालिका के दोनों वर्गो में फाइनल मुकाबला हुआ. रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर को हरा कर खगड़िया ने 63-38 से जीत कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में खगड़िया ने मुजफ्फरपुर को 56-28 से पराजित कर शील्ड पर […]

खगड़िया. ग्यारह दिवसीय आवासीय कबड्डी प्रतियोगिता समापन के मौके पर बालक व बालिका के दोनों वर्गो में फाइनल मुकाबला हुआ. रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर को हरा कर खगड़िया ने 63-38 से जीत कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में खगड़िया ने मुजफ्फरपुर को 56-28 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया.

मैच के मुख्य अतिथि एएसपी विमलेश चंद्र, विशिष्ठ अतिथि डॉ एच प्रसाद, डॉ प्रेम ने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देख कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी एवं फुटबॉल जो पूर्णत: भारतीय खेल है.

उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे खेल का आयोजन होता है. तो संघ को सौ प्रतिशत सहयोग करेंगे. डॉ प्रेम व एच प्रसाद ने खिलाड़ियों को तन मन से खेलने की सलाह दी, जिससे जिला सहित राज्य स्तर पर अपना नाम रोशन करें. पारी तोषिक वितरण कि दौरान सचिव मनीष कुमार सिंह ने जिले में राज्य स्तर जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता कराये जाने की बात कहीं. वहीं रेफरी की भूमिका में औरंगाबाद के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, मधेपुरा सचिव सह राष्ट्रीय रेफरी अरूण कुमार, भागलपुर रेफरी वोर्ड के चेयरमैन मो साकिब आलम , राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच भवेष कुमार थे. वहीं स्कोर लाइन एवं लाइन मैन की भूमिका में शशिकांत रंजन , अनिल कुमार, राकेश कुमार, नित्यानंद कुमार सक्रिय भूमिका में दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >