राजद नेता नंद किशोर मंडल का निधन

अलौली. राजद नेता नंद किशोर मंडल का निधन सोमवार की देर रात हो गयी. उनके निधन के बाद आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष कंपनी मंडल के पिता नंद किशोर मंडल 73 वर्ष के थे. वे राजद के वरिष्ठ नेता के साथ साथ मिश्री सदा रौन कॉलेज के […]

अलौली. राजद नेता नंद किशोर मंडल का निधन सोमवार की देर रात हो गयी. उनके निधन के बाद आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष कंपनी मंडल के पिता नंद किशोर मंडल 73 वर्ष के थे. वे राजद के वरिष्ठ नेता के साथ साथ मिश्री सदा रौन कॉलेज के सचिव भी रह चुके थे. उनके पैत्रीक गांव अलौली में राजद कार्यकर्ताओं के साथ आसपास गांव के लोग पहुंच चुके हैं. मौके पर शिक्षक राम अवतार यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र मंडल, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद यादव, प्रदेश महामंत्री चीनी लाल मंडल, नंद किशोर केशरी, प्रकाश यादव, शर्मा नंद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, विधायक पूनम देवी यादव, सहरसा जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, जगजीवन राम कॉलेज गया के प्रो डॉ दीनानाथ नाथ, दीपक कुमार अकेला,पत्रकार सतीश कुमार, शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >