फोटो है 10 मेंकैप्सन- घायल का हाल पूछते परिजन खगडि़या. अलौली थाना क्षेत्र के अंबा मोड़ के समीप ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अलौली से खगडि़या आ रही ओवर लोड ऑटो अंबा मोड़ के समीप पलट गयी. इसके कारण ऑटो पर सवार युवक अलौली निवासी चंदन साह की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि घायल शिक्षक हलधर प्रसाद यादव, प्रभु यादव, मानो साह सहित आधे दर्जन लोग घायल हो गये. ऑटो पर सवार घायल यात्रियों ने बताया कि ऑटो पर लगभग 16 लोग सवार थे. मोड़ के समीप चालक नियंत्रण खो दिया. जिसके कारण ऑटो पलटी खा गयी. इधर ग्रामीण सुरेश सिंह, अरूण सिंह आदि ने बताया कि खगडि़या से अलौली के बीच चलने वाली वाहन पर परिवहन विभाग ध्यान नहीं दे रही है. घायल शिक्षक से लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव यादव ने घटना की जानकारी ली.
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आधे दर्जन घायल
फोटो है 10 मेंकैप्सन- घायल का हाल पूछते परिजन खगडि़या. अलौली थाना क्षेत्र के अंबा मोड़ के समीप ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सक द्वारा इलाज […]
