चौथम. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ जदयू नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति पर विरोध जताते हुए कहा कि चुनाव के पूर्व नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये सारे वादे पर खड़े नहीं उतर सके. वहीं किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कौशल सिंह ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीति का उजागर करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण नीति के तहत केंद्र सरकार किसानों की जमीन को उद्योग पतियों को हवाले करने की साजिश है. किसानों के मक्का की कीमत, उत्पादन लगात से भी कस कर दिया है. मौके पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुबोध यादव एवं मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता केंद्र सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ जदयू के नेतृत्व में सड़क पर उतने को तैयार है. धरना कार्यक्रम में महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र दास, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, बिंदु देवी, सुरेश शर्मा, विलास पंडित, आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
चौथम : जदयू ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना
चौथम. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ जदयू नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति पर विरोध जताते हुए कहा कि चुनाव के पूर्व नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये सारे […]
