कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं विष्णु

फोटो नाम से जा रहा हैप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत नयागांव पचखुट्टी गांव निवासी व केएमडी कॉलेज परबत्ता के प्रधान सहायक ज्ञान प्रकाश मिश्र के पुत्र विष्णु कुमार ने आइआइटी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कॉलेज व इलाके का नाम रोशन किया है. विष्णु को प्रवेश परीक्षा में 5888 वां रेंक मिला है. […]

फोटो नाम से जा रहा हैप्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत नयागांव पचखुट्टी गांव निवासी व केएमडी कॉलेज परबत्ता के प्रधान सहायक ज्ञान प्रकाश मिश्र के पुत्र विष्णु कुमार ने आइआइटी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कॉलेज व इलाके का नाम रोशन किया है. विष्णु को प्रवेश परीक्षा में 5888 वां रेंक मिला है. विष्णु ने डीएवी महेशखूंट से मैट्रिक तथा केएमडी कॉलेज परबत्ता से अच्छे नंबर से इंटर पास की है. विष्णु कंप्यूटर इंजीनियर बनने चाहते हैं. उसने बताया कि उसकी सफलता की कुंजी उसके पिता हैं. जिन्होंने उसके मन की बात को जाना तथा उसी ओर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उसने बताया कि कोई भी छात्र यदि अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहे तो कुछ भी प्राप्त करना असंभव नहीं है. उसने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उसने दिन रात मेहनत किया और सफलता प्राप्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >