जनता इंटर विद्यालय के छात्रों ने मारी बाजी

मानसी. जनता इंटर विद्यालय मानसी के छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा मे अच्छे अंक से पास होकर विद्यालय का नाम रोशन किया. खुटिया पंचायत के जालिमबाबू टोला निवासी गोपाल यादव का पुत्र बसंत कुमार ने 408 अंक लाकर 81.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान लाया. वह जनता इंटर विद्यालय का नियमित छात्र है. बसंत […]

मानसी. जनता इंटर विद्यालय मानसी के छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा मे अच्छे अंक से पास होकर विद्यालय का नाम रोशन किया. खुटिया पंचायत के जालिमबाबू टोला निवासी गोपाल यादव का पुत्र बसंत कुमार ने 408 अंक लाकर 81.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान लाया. वह जनता इंटर विद्यालय का नियमित छात्र है. बसंत कुमार ने बताया कि मेरी सफलता में माता- पिता का प्यार के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक आशीर्वाद रहा है. वही सबसे ज्यादा श्रेय का अधिकार गुरु तुल्य पंकज कुमार परमहंस है. उनके मार्गदर्शन से ही सभी विषयों की सुनियोजित तैयारी की. वही इसी विद्यालय के छात्र सत्यम कुमार 401 गौरव कुमार 393 मयंक कुमार 391अंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >