फोटो है 3 में कैप्सन : धरना पर बैठे जदयू नेता व कार्यकर्ता अलौली. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में प्रखंड जदयू के कार्यकर्ताओं ने विधायक राम चंद्र सदा के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष लोहा सिंह ने की. उक्त अवसर पर विधायक राम चंद्र सदा ने बताया कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक में जो संशोधन लाना चाहती है. उससे किसानों को लाभ नही मिल कर पूंजिपतियों को सीधा लाभ मिलेगा. विधान पार्षद सोने लाल मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार उपजाउ भूमि, दो फसला भूमि, जिस पर किसान का भरण पोषण होता है. पूंजिपतियों के बीच कौड़ी के भाव में देने को तैयार है. ऐसा करने से किसानों को काफी नुकसान होना तय है. इसका विरोध हमारे दल की सरकार करती आ रही है. उक्त धरना को लोहा सिंह, अमरेंद्र कुमार, पवन कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह, राजेंद्र सिंह, राम केशव साह, शैलेंद्र सिंह, नेवी सदा, नंद लाल सदा, विनोद राम, अमरजीत सदा, कमलेश्वरी सदा, राजीव कुमार, रतिलाल सिंह, मो मन्नान, मो कमर आलम, मो सत्तार, विधायक पीए ललन कुमार आदि ने अपना अपना विचार रखा. उक्त अवसर पर शिष्ट मंडल ने उक्त संबंध में बीडीओ राकेश कुमार को मांग पत्र भी सौंपा.
भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरुद्ध जदयू का धरना
फोटो है 3 में कैप्सन : धरना पर बैठे जदयू नेता व कार्यकर्ता अलौली. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में प्रखंड जदयू के कार्यकर्ताओं ने विधायक राम चंद्र सदा के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष लोहा सिंह ने की. उक्त अवसर […]
