रमजान को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक

फोटो है 13 मेंकैप्सन- सेवई की खरीदारी करते लोग.खगडि़या. रमजान शुरू होते ही बाजार में चहल पहल बढ़ गयी है. सुबह व शाम को बाजार में लोगों की भीड़ लगी रहती है. वहीं दूर दराज ग्रामीण इलाकों के लोग भी रमजान पर्व को लेकर विभिन्न सामग्री की खरीदारी के लिए शहर पहुंच रहे हैं. दुकानदार […]

फोटो है 13 मेंकैप्सन- सेवई की खरीदारी करते लोग.खगडि़या. रमजान शुरू होते ही बाजार में चहल पहल बढ़ गयी है. सुबह व शाम को बाजार में लोगों की भीड़ लगी रहती है. वहीं दूर दराज ग्रामीण इलाकों के लोग भी रमजान पर्व को लेकर विभिन्न सामग्री की खरीदारी के लिए शहर पहुंच रहे हैं. दुकानदार मो फैसल अमन ने बताया कि पर्व को लेकर लोग सेहरी के लिए सेवई, खजूर, बाकरखानी, नानरोटी की खरीदारी कर रहे हैं. सेवई 60 रुपये किलो, खजूर 60 से 170 रुपये किलो, बाकरखानी 30 से 80 रुपये तक, नानरोटी 20 से 40 रुपये तक बिक रही है. जावेद अली ने बताया कि रमजान को लेकर खास कर बच्चों में काफी उत्साह है. रमजान के तीसरे दिन लोगों ने नमाज अदा की. शहर के थाना रोड स्थित जामा मसजिद, मिरग्यासचक मसजिद, जय प्रकाश नगर मसजिद सहित कुतुबपुर, इस्मालपुर बछौता, माड़र, जलकौड़ा, गौड़ा शक्ति के मसजिदों में नमाज अदा करने वालों की भीड़ लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >