मामला सोलर लाइट लगाने में अनियमितता काचौथम. एसडीओ ने ठुठी पंचायत के पंचायत सचिव परमानंद सिंह द्वारा सोलर लाइट लगाये जाने में बरती गयी अनियमितता के विरुद्ध बीडीओ को प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया है. विदित हो कि जन शिकायत के आधार पर अनुमंडलाधिकारी स्वयं जांच कर सचिव को अनियमितता के घेरे में लिये थे. सचिव द्वारा पंचायत में लगाये गये सोलर लाइट के लिए विभागीय प्रक्रिया की अनदेखी की गयी. एसडीओ ने पंचायत का स्थल निरीक्षण के दौरान पाया कि सोलर लाइट लगाने के लिए आम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव नहीं लाया गया था. न तो पंचायत कार्यकारिणी की अनुशंसा की गयी थी. विभागीय प्रक्रिया के तहत न तो इसके लिए निविदा ही निकाली गयी. पंचायत में कुल 18 सोलर लाइट लगाने के लिए सचिव ने अपने पुत्र दीपक कुमार को संवेदक बनाया. इतना ही नहीं पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट न लगा कर निजी उपयोग में लगाया गया. जांच के दौरान एसडीओ द्वारा रिकार्ड मांगने पर सचिव रिकार्ड दिखाने में असमर्थ थे. इसके बाद एसडीओ ने बीडीओ को इस मामले में उन पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है.
सचिव पर प्रपत्र क गठित करने का निर्देश
मामला सोलर लाइट लगाने में अनियमितता काचौथम. एसडीओ ने ठुठी पंचायत के पंचायत सचिव परमानंद सिंह द्वारा सोलर लाइट लगाये जाने में बरती गयी अनियमितता के विरुद्ध बीडीओ को प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया है. विदित हो कि जन शिकायत के आधार पर अनुमंडलाधिकारी स्वयं जांच कर सचिव को अनियमितता के घेरे में […]
