वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी

खगडि़या. बीते तीन माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है. शिक्षकों के समक्ष भू खमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.इधर शिक्षक मो वली उल्लाह , शाहिद अहमद,मो तसलीम अहमद काजमी, मो फैयाज शमसी, तहमीना सुलताना आदि ने बताया कि रमजान शुरू हो गया है. बीते तीन माह से सर्व […]

खगडि़या. बीते तीन माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है. शिक्षकों के समक्ष भू खमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.इधर शिक्षक मो वली उल्लाह , शाहिद अहमद,मो तसलीम अहमद काजमी, मो फैयाज शमसी, तहमीना सुलताना आदि ने बताया कि रमजान शुरू हो गया है. बीते तीन माह से सर्व शिक्षा अभियान एवं बिहार सरकार मध्य से शिक्षकों को मिलने वाली वेतन नहीं मिला है. सर्वाधिक परेशानी अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षकों को हो रही है. क्योंकि ईद भी निकट है.इधर डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि जल्द ही शिक्षकों के वेतन की भुगतान की जायेगी.डीइओ ने बताया कि आवंटन प्राप्त हो चुका है भुगतान करने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >