जमालपुर बाजार में नहीं हो रहा नो इंट्री का पालन

प्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल मुख्यालय स्थित जमालपुर बाजार में जाम की समस्या से आम लोग व बाजार के दुकानदार परेशान हंै. वही प्रशासनिक उदासीनता के कारण जाम को लेकर लागू की गयी नो इंट्री का पालन नहीं हो पा रहा है. बाजार में वाहनों का प्रवेश लगातार जारी है. जो बार-बार जाम का कारण बनता है. ज्ञात […]

प्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल मुख्यालय स्थित जमालपुर बाजार में जाम की समस्या से आम लोग व बाजार के दुकानदार परेशान हंै. वही प्रशासनिक उदासीनता के कारण जाम को लेकर लागू की गयी नो इंट्री का पालन नहीं हो पा रहा है. बाजार में वाहनों का प्रवेश लगातार जारी है. जो बार-बार जाम का कारण बनता है. ज्ञात हो जमालपुर बाजार में जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सुबह नौ से रात नौ बजे तक व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. इसके बावजूद बाजार में वाहनों का प्रवेश जारी है. यहां तक की नो इंट्री के समय में बजार में ट्रक आदि लगा कर सामान लोड व अनलोड किया जाता है. बल्कि यात्री वाहन भी बेधड़क बाजार से हो कर गुजरते हैं. जो लोगों को जात की समस्या को झेलने पर मजबूर कर देता है. पूर्व में भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त होने के कारण नो इंट्री का पालन होता था. पर, उक्त चौक से ट्रैफिक पुलिस के हटते ही लगभग 9-10 माह से नो इंट्री का पालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है. वहीं भगत सिंह चौक पर हरवक्त लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है. नपं के कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार कहते हैं बाजार में जाम की समस्या है, जिससे निजात को लेकर प्रयास किया जा रहा है. जहां तक नो इंट्री की बात है, तो इसे लेकर फिर से अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >