फोटो है 13 में कैप्सन : अभ्यास करते लोग.गोगरी. 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग करने के लिए एनएसएस के सदस्यों ने शुक्रवार को योग का पूर्वाभ्यास किया. योगी सुबोध पंडित व उनके सहयोगी के देख रेख में केडीएस कॉलेज गोगरी में शिविर लगा कर कई प्रकार के योग व आसन कराये गये. साथ ही योग से होने वाले फायदे के बारे में भी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया. एनएसएस के सदस्य बबलू कुमार ने बताया कि योग से कई फायदे हैं. एक तो भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग के बल पर व्यक्ति निरोग रह सकता है. वहीं लंबी बीमारी से योग के बल पर निजात मिल सकता है. योग एक ऐसी साधना है, जिससे शरीर के प्रत्येक अंग में एक समान रक्त का संचार होना शुरू हो जाता है. वहीं स्वस्थ शरीर के साथ कुशाग्र बुद्धि भी विकसित होती है. उन्होंने कहा कि योग के बल पर ही शरीर, मन बुद्धि और आत्मा को जोड़ा जाता है. 21 अगस्त को भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में भी योग शिविर लगाया जायेगा. ये जानकारी बिजन कुमार दास ने दी. शिविर में इंद्रदेव मंडल, प्रवीण पासवान, रोहनी कुमारी, खुशबू भारती, प्रियंका कुमारी, कायनात प्रवीण, स्नेहा कुमारी, पूजा कुमारी आदि उपस्थित थे.
विश्व योग दिवस को ले एनएसएस ने किया योग का पूर्वाभ्यास
फोटो है 13 में कैप्सन : अभ्यास करते लोग.गोगरी. 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग करने के लिए एनएसएस के सदस्यों ने शुक्रवार को योग का पूर्वाभ्यास किया. योगी सुबोध पंडित व उनके सहयोगी के देख रेख में केडीएस कॉलेज गोगरी में शिविर लगा कर कई प्रकार के योग व आसन […]
