खगडि़या. केंद्र की एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरा होने और किये गये एक भी वादे पर वह खरा नहीं उतरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में कालाधन वापस लाने, बेरोजगारी दूर करने आदि का सपना दिखाया गया था, लेकिन एक वर्ष बाद देश की जनता निराश और हताश है. केंद्र सरकार के विफलता के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जायेगा. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में 28 मई को बैठक बुलायी गयी है. इसमें प्रदेश के कांग्रेस कमेटी प्रभारी उपाध्यक्ष एवं विधायक अजीत शर्मा तथा उपाध्यक्ष मो शकर्ल्लूर रहमान तथा प्रभारी महासचिव राम कलेश सिंह भाग लेंगे. बैठक में जिला कमेटी का गठन तथा प्रखंड अध्यक्ष के चयन पर चर्चा की जायेगी. बैठक में अरूण कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
कांग्रेसी आज करेंगे प्रधानमंत्री का पुतला दहन
खगडि़या. केंद्र की एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरा होने और किये गये एक भी वादे पर वह खरा नहीं उतरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में कालाधन वापस लाने, बेरोजगारी दूर करने आदि का सपना दिखाया गया था, लेकिन एक वर्ष बाद देश की जनता निराश और हताश है. केंद्र सरकार के विफलता के […]
