खगड़िया (परबत्ता) से पलटु झा की रिपोर्ट:
खगड़िया: परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में शनिवार को “हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी” थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान ने की, जबकि संचालन शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया.
संगोष्ठी के दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, घर पर पढ़ाई का अनुकूल वातावरण बनाने तथा मोबाइल और टीवी के दुष्प्रभावों को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया गया. शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और परिवार दोनों की समान और महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें.
इस मौके पर निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार सहित कई अभिभावक जैसे अरविंद कुमार राणा, जूली कुमारी, श्रवण मालाकार, भोला शर्मा, बादल कुमार, मंगल साह, कुमोद दास, शेखर दास, गुंजन देवी, संजीत कुमार के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
