छोटे छोटे बालक का कौन करेगा लालन पालन

खगडि़या. मृत मंगली देवी का शव बरामद होने की सूचना पर गड़ैया बथान घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी लोगों के जबान से एक ही बात निकल रही थी कि अब उसके आठ वर्षीय झगड़, छह वर्षीय राघो, चार वर्षीय लालो और दो वर्षीय ललकुन का लालन-पालन कौन करेगा. मृत मंगली के पति […]

खगडि़या. मृत मंगली देवी का शव बरामद होने की सूचना पर गड़ैया बथान घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी लोगों के जबान से एक ही बात निकल रही थी कि अब उसके आठ वर्षीय झगड़, छह वर्षीय राघो, चार वर्षीय लालो और दो वर्षीय ललकुन का लालन-पालन कौन करेगा. मृत मंगली के पति के अलावा उसके घर में बड़ा व्यक्ति कोई नहीं है. मुखिया रविंद्र कुमार पासवान, बालेश्वर शर्मा, सकलदीप चौधरी, जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगली का पति मेहनत मजदूरी कर घर चलाता है. महादलित परिवार में वह सबसे गरीब व्यक्ति है. अब तो इन चारों बच्चों का लालन-पालन भगवान भरोसे ही होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >