गरैया धार में डूबी दो और महिलाओं के शव बरामद

दोनों शव घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर बदला घाट से किये गये बरामद23 मई को कोसी की सहधारा में पलट गयी थी नाव डूबी हुई नाव का अब तक अता-पता नहींफोटो है 6 में कैप्सन : मृत महिलाओं के बच्चे खोज रहे हैं अपनी मां कोप्रतिनिधि, खगडि़याबीते 23 मई को मोरकाही थाना क्षेत्र के गड़ैया […]

दोनों शव घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर बदला घाट से किये गये बरामद23 मई को कोसी की सहधारा में पलट गयी थी नाव डूबी हुई नाव का अब तक अता-पता नहींफोटो है 6 में कैप्सन : मृत महिलाओं के बच्चे खोज रहे हैं अपनी मां कोप्रतिनिधि, खगडि़याबीते 23 मई को मोरकाही थाना क्षेत्र के गड़ैया घाट में हुए नाव हादसे में चार लोग लापता हो गये थे. इसमें से दो के शव बरामद कर लिये गये थ, जबकि दो और महिलाएं लापता बतायी जा रही थीं. एसडीआरएफ की टीम की खोज मंगलवार को पूरी हो गयी. एसडीआरएफ ने सोमवार को दो और शवों को बरामद कर लिया. दोनों शव घटनास्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर बदला घाट से बरामद किये गये. टीम ने उत्तर माड़र नवटालिया निवासी महेंद्र सिंह की 14 वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी व गांगो सदा की 30 वर्षीया पत्नी मंगली देवी का शव बदला घाट 51 नंबर पुल के समीप से बरामद किया. दोनों शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इधर, मृत महिला के बच्चों के क्रंदन से सदर अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया था. बच्चों को चुप कराने के दौरान वहां मौजूद लोगों की आखों में भी आंसू आ जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >