भाकपा माले ने दिया धरना

गोगरी. दस सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. नेतृत्व अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के धीरेंद्र झा कर रहे थे. धरना के बाद सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार यादव ने की. उन्होंने कहा गरीबों को न्याय दिलाने के नाम पर धोखा दिया जा […]

गोगरी. दस सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. नेतृत्व अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के धीरेंद्र झा कर रहे थे. धरना के बाद सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार यादव ने की. उन्होंने कहा गरीबों को न्याय दिलाने के नाम पर धोखा दिया जा रहा है. सुशासन एवं विकास के नाम पर नीतीश कुमार की सरकार एवं उनके पदाधिकारी कानून को स्थापित करने की जगह कानून का मजाक उड़ा रहे हंै. खगडि़या जिले में जुमलेबाजी का खेल चल रहा है. सभा को शिवसागर शर्मा, नवलकिशोर राय, अरुण कुमार दास, जिला सचिव आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >