फोटो है 3 में कैप्सन : व्यवसायियों से बात करते भाजपा जिलाध्यक्ष.खगडि़या. भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कहा कि मानसी में 23 मई को जमीन लेकर जो घटना हुई, उसके पीछे वोट के भूखे एक नेता की साजिश है, जो खाली पड़ी जमीन, जो शायद सरकारी है, का गलत रसीद बनवा कर मो मंसूर आलम को कब्जा करना चाहता था. इस पर पहले से ही दूसरी पार्टी की निगाह थी. मो मंसूर आलम वगैरह 22 मई की रात एक नेता के घर गये. नेताजी ने घर बनाने का आदेश दे दिया और समर्थन का भरोसा. लोगों का कहना है की मंसूर आलम ने दूर-दराज से कुछ गुंडों को बुला लिया. रोकने के क्रम में निहत्थों को मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. अफसोस कि मारने वाला घूम रहा है और मार खाने वाला गिरफ्तार. आज इसी के विरोध में मानसी बाजार बंद है. पुलिस ने 24 लोगों पर 107 की कार्रवाई की है है, जिसमें अधिकतम वैसे लोग हैं, जिन्हें घटना से कुछ भी लेना देना नहीं है. इसी बात का आक्रोश है. श्री चौधरी ने इस घटना की गहराई से जांच कराने की मांग एसपी से करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मानसी की घटना पर भाजपा ने जताया आक्रोश
फोटो है 3 में कैप्सन : व्यवसायियों से बात करते भाजपा जिलाध्यक्ष.खगडि़या. भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने कहा कि मानसी में 23 मई को जमीन लेकर जो घटना हुई, उसके पीछे वोट के भूखे एक नेता की साजिश है, जो खाली पड़ी जमीन, जो शायद सरकारी है, का गलत रसीद बनवा कर मो मंसूर आलम […]
