मारपीट में महिला घायल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के भोर्रहा गांव में रविवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला का इलाज पीएचसी में करा कर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया है. कैलाश राम की पत्नी रीता देवी एवं मीत नारायण राम […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के भोर्रहा गांव में रविवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला का इलाज पीएचसी में करा कर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया है. कैलाश राम की पत्नी रीता देवी एवं मीत नारायण राम के बीच घर के टाट को लेकर कहासुनी होने लगी. जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गयी. आरोप है कि मीत नारायण राम एवं उसकी पत्नी ने रीता देवी की पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >