गोताखोर कर रहे 24 घंटे पूरे होने का इंतजार

फोटो है 1 में कैप्सन : लाश की खोज करती एसडीआरएफ की टीम. खगडि़या. एसडीआरएफ की टीम नाव हादसे के 24 घंटे पूरे होने के इंतजार में हैं. उन्हें विश्वास है कि 24 घंटा पूरा होने पर पानी में लापता लोगों की लाश नदी के निचले सतह को छोड़ ऊपर आ सकती है. समाचार लिखे […]

फोटो है 1 में कैप्सन : लाश की खोज करती एसडीआरएफ की टीम. खगडि़या. एसडीआरएफ की टीम नाव हादसे के 24 घंटे पूरे होने के इंतजार में हैं. उन्हें विश्वास है कि 24 घंटा पूरा होने पर पानी में लापता लोगों की लाश नदी के निचले सतह को छोड़ ऊपर आ सकती है. समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम को सफलता हाथ नहीं लगी थी. वहीं जानकारों का मानना है कि डूबने के 24 घंटे के बाद मृतक का शरीर फूल जाता है और वह नदी की की गहराई को छोड़ कर ऊपर आने लगता है. एसडीआरएफ की टीम का मानना है कि शनिवार को घटना शाम पांच बजे हुई थी. उक्त नाव में सभी किसान कटनी कर अपने घर वापस आ रहे थे. जैसे ही नाव किनारे से बीच धार में पहुंची पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >