ई रिक्शा से 40 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस ने ई रिक्शा चालक सहित एक अन्य आरोपित को मौके पर से गिरफ्तार किया है

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन दुर्गा स्थान जाने वाली सड़क पर रविवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ई रिक्शा वाहन से 40 लीटर देशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने ई रिक्शा चालक सहित एक अन्य आरोपित को मौके पर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के चक्रहर निवासी रामेश्वर सदा के पुत्र प्रेम कुमार सदा एवं ई रिक्शा चालक झिकटियारी निवासी छेदी शाह के पुत्र क्रांति शाह के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया शराब कारोबारी महेशखूंट से शराब खरीद कर पसराहा ले जा रहा था. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >