कई विद्यालय में शिक्षकों ने जड़ा तालागोगरी. राज्यव्यापी अभियान के तहत मांगों को लेकर नियोजित नगर प्रखंड व पंचायत शिक्षकों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रहा. हड़ताल के पांचवें दिन विद्यालय में पठन-पाठन बाधित रहा. वहीं हड़ताल को असरदार बनाने के लिए शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी भवन में तालाबंदी कर कार्यालय के कार्य को भी बाधित कर दिया. हड़ताल के आगे नियमित शिक्षक भी बेबस दिखे. नियमित शिक्षकों ने भी नियोजित शिक्षकों को प्रदर्शन में सहयोग दिया. शिक्षकों ने परबत्ता विधायक आरएन सिंह से भी मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. विधायक ने पटना पहुंचने के बाद उनकी बातों को विधानसभा में रखने का आश्वासन दिया. मौके पर राकेश कुमार रोशन, अनुज कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे.
हड़ताल पांचवें दिन भी जारी
कई विद्यालय में शिक्षकों ने जड़ा तालागोगरी. राज्यव्यापी अभियान के तहत मांगों को लेकर नियोजित नगर प्रखंड व पंचायत शिक्षकों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रहा. हड़ताल के पांचवें दिन विद्यालय में पठन-पाठन बाधित रहा. वहीं हड़ताल को असरदार बनाने के लिए शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी भवन […]
