फोटो है 1 मेंकैप्सन- संबोधित करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी खगडि़या. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक चार दिवसीय धरना देंगे. धरना की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने की. बैठक में 15 से 18 अप्रैल तक समान काम के लिए समान वेतन की मांग तथा शिक्षक नेताओं के साथ अमर्यादित व अनुशासनहीन व्यवहार के विरोध में धरना देने का निर्णय लिया गया. जिला सचिव विष्णु देव प्रसाद ने बताया कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के सभी शिक्षक 15 अप्रैल से धरना देंगे. 21 अप्रैल को विधानमंडल के समक्ष पटना में धरना देने का कार्यक्रम तय किया गया है. शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होने पर एक मई से माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान माध्यमिक शिक्षक कर्मचारी सभी प्रकार के सरकारी कार्य, परीक्षा, मूल्यांकन आदि कार्य में भाग नहीं लेंगे. उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से सभी प्रकार के सरकारी कार्य में शिक्षक भाग नहीं लेंगे. बैठक में दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया.
धरना की तैयारी को लेकर हाई स्कूल के शिक्षकों ने की बैठक
फोटो है 1 मेंकैप्सन- संबोधित करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी खगडि़या. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक चार दिवसीय धरना देंगे. धरना की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने […]
