जिला विधिक संघ का चुनाव संपन्न

फोटो है 18 मेंकैप्सन: मत डालते अधिवक्ता प्रतिनिधि, खगडि़याजिला विधिक संघ का चुनाव सोमवार को हुई. जिसमें जिला विधिक संघ के सदस्यों ने मत का प्रयोग किया. इसके लिए अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता गजेंद्र प्रसाद महतो, नागेश्वर प्रसाद सिंह व मुख्तार प्रसाद यादव भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि महासचिव पद के लिए अधिवक्ता शिवजी महतो […]

फोटो है 18 मेंकैप्सन: मत डालते अधिवक्ता प्रतिनिधि, खगडि़याजिला विधिक संघ का चुनाव सोमवार को हुई. जिसमें जिला विधिक संघ के सदस्यों ने मत का प्रयोग किया. इसके लिए अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता गजेंद्र प्रसाद महतो, नागेश्वर प्रसाद सिंह व मुख्तार प्रसाद यादव भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि महासचिव पद के लिए अधिवक्ता शिवजी महतो व महेश कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार, अंकेक्षण पद पर अशोक कुमार सुमन, मणिकांत महतो व मनोज कुमार ठाकुर ने परचा दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता अशोक नारायण कर्ण के अनुसार उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, निगरानी सदस्य व पुस्तकालय सदस्य के रूप में तीन-तीन सदस्य व 12 कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >