एसडीओ ने जतायी नाराजगी

फोटो है.6 मेंगोशाला कमेटी की बैठक में भाग नहीं लेना चाहते है सदस्यकैप्सन: कमेटी की बैठक को संबोधित करते एसडीओ खगडि़या. स्थानीय गोशाला कमेटी की बैठक में रुचि नहीं लेते हैं. रविवार को गोशाला कमेटी की आम बैठक हुई. इसमंे मात्र 17 सदस्यों ने भाग लिया, जबकि कमेटी में 96 सदस्य हैं. सदस्यों की उपस्थिति […]

फोटो है.6 मेंगोशाला कमेटी की बैठक में भाग नहीं लेना चाहते है सदस्यकैप्सन: कमेटी की बैठक को संबोधित करते एसडीओ खगडि़या. स्थानीय गोशाला कमेटी की बैठक में रुचि नहीं लेते हैं. रविवार को गोशाला कमेटी की आम बैठक हुई. इसमंे मात्र 17 सदस्यों ने भाग लिया, जबकि कमेटी में 96 सदस्य हैं. सदस्यों की उपस्थिति नहीं देख एसडीओ ने नाराजगी व्यक्त की. एसडीओ ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि अब अगली आम सभा एक मई को होगी. उन्होंने कहा कि अगली आम सभा में भाग नहीं लेने वाले सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि गोशाला मेला के नये सदस्य के रुप में भाग लेने वाले को 1100 सौ रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है. उन्होेंने आम सभा में गोशाला मेला के सिंचित जमीन की नापी के लिए अलौली एवं सदर अंचलाधिकारी को निर्देश दिया . उन्होंने कहा गोशाला की जमीन की मापी कर उक्त जमीन को पिलर देकर घेराबंदी की जायेगी, ताकि अन्य लोग अतिक्रमण नहीं कर सकें . वहीं मेला में मंत्री प्रदीप दहलान ने पतंजलि हरिद्वार के द्वारा गोशाला मेला को 20 पशु दान में देने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में गोशाला मेला को ज्यादा से ज्यादा आमदनी हो, इसके लिए पशु के गोबर से बनने वाले वर्मी कंपोस्ट खाद्य को कृषि विभाग को देने को निर्णय लिया जायेगा. बैठक में सदस्य महेश्वर प्रसाद सिंह, कौशल सिंह, राजकुमार विद्यार्थी, नरेंद्र गोयनका आदि सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >