सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर में हुआ दीक्षांत समारोहस्कूल में दो कमरा बनवाने की विधान परिषद सदस्य ने की घोषणफोटो है.4 व 5 में कैप्सन: दीप प्रज्वलित करते परिषद सदस्य सोनेलाल मेहताखगडि़या. सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर में रविवार को आठवीं के उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य सोनेलाल मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर लोगों ने विद्यालय की समस्याओं के बारे में बताया. विधान परिषद सदस्य श्री मेहता ने स्कूल के दो कमरों के निर्माण की घोषणा की. वहीं जदयू के राज्य सलाहकार समिति सदस्य अशोक सिंह के पंचायत योजना के तहत विद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण की घोषणा की. विद्यालय के 172 छात्र/ छात्राओं को तिलक लगा कर एक-एक चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके पश्चात मुख्य अतिथियों के सम्मान में छात्राओं ने स्वागत गान गाया. मौके पर अतिथियों में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्वल भविष्य की. समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य रमण कुमार ने की. संचालन अविनाश चंद्र विद्यार्थी ने किया. समारोह को जदयू नेता शंभु झा, पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता, डीपीओ सुरेश साहु, संघर्ष पटेल, शिक्षक नेता संजय कुमार, कैलाश प्रसाद जायसवाल, रेणु कुमारी, शिवशंकर प्रसाद, अंजु कुमारी आदि ने संबोधित किया.
आठवीं पास विद्यार्थी हुए सम्मानित
सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर में हुआ दीक्षांत समारोहस्कूल में दो कमरा बनवाने की विधान परिषद सदस्य ने की घोषणफोटो है.4 व 5 में कैप्सन: दीप प्रज्वलित करते परिषद सदस्य सोनेलाल मेहताखगडि़या. सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मथुरापुर में रविवार को आठवीं के उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. […]
