उर्दू विद्यालयों को भी कराया गया बंद

खगडि़या. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों का आंदोलन जारी है. रविवार को जिले के नियोजित शिक्षकों ने उर्दू विद्यालयों के शिक्षकों को भी पठन पाठन से दूर रहने की अपील की. नियोजित शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने घूम-घूम कर […]

खगडि़या. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों का आंदोलन जारी है. रविवार को जिले के नियोजित शिक्षकों ने उर्दू विद्यालयों के शिक्षकों को भी पठन पाठन से दूर रहने की अपील की. नियोजित शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने घूम-घूम कर मकतब को बंद कराया. मध्य मकतब इस्माईलपुर पहुंचकर नियमित शिक्षकों से भी आंदोलन में सहयोग करने की अपील की. उल्लेखनीय है कि बीते 9 अप्रैल से जिले के नियोजित शिक्षकों ने समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. जिसके कारण बीएलओ का कार्य भी प्रभावित हो गया है.साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >