सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत

चौथम. थाना क्षेत्र के तेलौंछ के समीप ऑटो पलटने से चालक की मौत शनिवार की देर शाम हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी रविन यादव के पुत्र ऑटो चालक दिलखुश यादव ऑटो लेकर महेशखूंट की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेलौंछ के समीप एक पशु को बचाने के क्रम […]

चौथम. थाना क्षेत्र के तेलौंछ के समीप ऑटो पलटने से चालक की मौत शनिवार की देर शाम हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी रविन यादव के पुत्र ऑटो चालक दिलखुश यादव ऑटो लेकर महेशखूंट की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेलौंछ के समीप एक पशु को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित हो गयी, जिसके कारण ऑटो पलटी खा गयी और चालक दिलखुश गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से चालक को पीएचसी में भरती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >