खगडि़या. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके श्रीवास्तव के आदेश पर मामलों के निष्पादन हेतु पांच न्याय पीठ का गठन किया गया. उक्त आयोजित लोक अदालत में परिवार न्यायालय एवं श्रम न्यायालय एवं श्रम न्यायालय से संबंधित मामले उप स्थापित किये गये. बेच संख्या एक एवं दो का गठन परिवार न्यायालय में लंबित मामले निष्पादन हेतु किया गया. जबकि बेंच संख्या तीन का गठन श्रम न्यायालय से संबंधित मामले निष्पादन हेतु किया गया. बेच संख्या एक में परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र कुमार तिवारी एवं अधिवक्ता सीमा को पीठासीन पदाधिकारी बनाये गये. पीठ संख्या में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रवींद्र कुमार एवं अधिवक्ता निवास चौधरी पीठासीन अधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये. इसी प्रकार पीठ संख्या चार में सब जज प्रथम वीरेंद्र कुमार मिश्र तथा अधिवक्ता रतन साहु, जबकि पीठ संख्या तीन में न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार अधिवक्ता कुमार कलानंद एवं बेंच संख्या 5 में सब जज तृतीय रामायण राम तथा अधिवक्ता सिफतैन रहमानी पीठासीन पदाधिकारी बनाये गये. मौके पर दर्जनों मामले का निष्पादन आम सहमति के आधार पर हुआ.
राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों मामले निष्पादित
खगडि़या. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके श्रीवास्तव के आदेश पर मामलों के निष्पादन हेतु […]
