टोला सेवकों व प्रेरकों की बैठक

प्रतिनिधि, बेलदौरप्रेरकों व टोला सेवकों की अलग-अलग बैठक शनिवार को बीआरसी भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता केआरपी रामप्रवेश रजक ने किया. इसमें 19 अप्रैल को तृतीय चरण में नवसाक्षर के लिए आयोजित होने वाली प्रमाणीकरण परीक्षा के कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गयी. इसे सफल बनाने पर बल दिया गया. बैठक में 13 […]

प्रतिनिधि, बेलदौरप्रेरकों व टोला सेवकों की अलग-अलग बैठक शनिवार को बीआरसी भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता केआरपी रामप्रवेश रजक ने किया. इसमें 19 अप्रैल को तृतीय चरण में नवसाक्षर के लिए आयोजित होने वाली प्रमाणीकरण परीक्षा के कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गयी. इसे सफल बनाने पर बल दिया गया. बैठक में 13 अप्रैल को संकुल स्तर पर संकुल समन्वयक के नेतृत्व में सभी टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक, वरीय प्रेरक व प्रेरक के अलावा संबंधित स्कूल के एचएम के साथ एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन करने, 14 से 16 अप्रैल तक स्कूल के पोषक क्षेत्रों में दीवार लेखन, 17 व 18 अप्रैल को संबंधित स्कूलों में नवसाक्षर महिलाओं का निबंधन, 19 अप्रैल को प्रमाणीकरण परीक्षा का आयोजन 20 से 22 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिका की जांच व परीक्षाफल प्रपत्र का निर्माण व 23 अप्रैल को पंजीयन, उत्तर पुस्तिका एवं परीक्षाफल प्रपत्र जमा करने के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ श्यामदेव प्रसाद यादव, वरीय प्रेरक रणधीर कुमार रमण, शंकर सहनी, तेजनारायण यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >