थाना के निकट नाला बनने में हो रही दिक्कत

बेलदौर. थाना परिसर के मुख्य द्वार पर विधायक योजना से निर्मित होने वाले नाला के निर्माण में अवरोध पैदा हो गया है. ज्ञात हो कि विधायक मद से बेलदौर बाजार में भगवती स्थान कटिंग से पूर्वी सत्संग भवन होते हुए विश्वनाथ स्थान तक नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी बीच में लगभग […]

बेलदौर. थाना परिसर के मुख्य द्वार पर विधायक योजना से निर्मित होने वाले नाला के निर्माण में अवरोध पैदा हो गया है. ज्ञात हो कि विधायक मद से बेलदौर बाजार में भगवती स्थान कटिंग से पूर्वी सत्संग भवन होते हुए विश्वनाथ स्थान तक नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी बीच में लगभग तीस से चालीस मीटर के लंबाई में थाना का मुख्य द्वार है. बताया जाता है कि थाना का मुख्य द्वार व चहारदीवारी पीडब्ल्यूडी सड़क की जमीन में बनी हुई है. इस संबंध में संवेदक किशोर सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष ने इस संबंध में वरीय अधिकारी से बात करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >