फोटो है 18 मेंकैप्सन- प्रमाण पत्र देते एसडीओ विजय पंडित को चार मत से हराया गोगरी. नगर पंचायत गोगरी जमालपुर में उपाध्यक्ष संजीव कुमार के शिक्षक बनने के बाद पूर्व निर्धारित समय के अनुसार शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्य कराया गया. चुनाव में वार्ड 12 के पार्षद सनोज मिश्र व वार्ड 11 के पार्षद विजय कुमार पंडित ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी सदन में पेश की. मौके पर उपस्थित पर्यवेक्षक के रूप एडीएम तथा निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ संतोष कुमार ने मतदान की प्रक्रिया अपनायी. मतदान में 18 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया. इसमें सनोज कुमार को 11 मत मिले तथा विजय कुमार को सात मत ही प्राप्त हुए. निर्वाचन को लेकर कार्यालय प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ लगी रही. वहीं निर्वाचन के बाद दूसरी बार नपं उपाध्यक्ष बने सनोज मिश्र के बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया और अबीर उड़ाये.
सनोज बने नगर उपाध्यक्ष
फोटो है 18 मेंकैप्सन- प्रमाण पत्र देते एसडीओ विजय पंडित को चार मत से हराया गोगरी. नगर पंचायत गोगरी जमालपुर में उपाध्यक्ष संजीव कुमार के शिक्षक बनने के बाद पूर्व निर्धारित समय के अनुसार शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्य कराया गया. चुनाव में वार्ड 12 के पार्षद सनोज मिश्र व वार्ड 11 […]
