खगडि़या. सदर विधायक-सह-सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति पूनम देवी यादव ने दुग्ध शीतक केन्द्र की क्षमता एक लाख 40 हजार लीटर प्रतिदिन होने के कारण दुग्ध शीतक केन्द्र खगडि़या का अलग संघ बनाने का मामला सदन में उठाया. सदर विधायक ने सदन में कहा कि शीतक केन्द्र प्रतिदिन सर्वाधिक दुग्ध संग्रह करने वाला है, जबकि पूर्णिया एवं भागलपुर की क्षमता केवल 40 हजार लीटर तथा 20 हजार लीटर प्रतिदिन ही है. फिर भी पूर्णिया और भागलपुर अलग संघ है. इसलिए खगडि़या दुग्ध शीतक केन्द्र को अलग संघ बनाना आवश्यक है. इससे खगडि़या के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा. सदर विधायक ने दूसरे प्रश्न में जिले के पशुपालकों के हित में खगडि़या जिले में स्थायी गव्य पदाधिकारी को पदस्थापित करने की मांग सरकार से की. उन्होंने कहा कि खगडि़या जिला के पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए गव्य पदाधिकारी के पास अन्य जिला जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
विधायक ने सदन में उठाया मामला
खगडि़या. सदर विधायक-सह-सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति पूनम देवी यादव ने दुग्ध शीतक केन्द्र की क्षमता एक लाख 40 हजार लीटर प्रतिदिन होने के कारण दुग्ध शीतक केन्द्र खगडि़या का अलग संघ बनाने का मामला सदन में उठाया. सदर विधायक ने सदन में कहा कि शीतक केन्द्र प्रतिदिन सर्वाधिक दुग्ध संग्रह करने वाला है, […]
