नॉक आउट मैच में सलीमनगर की टीम ने रूपणी को हराया

फोटो है 1 में कैप्सन : खेलते खिलाड़ी महेशखंूट. हाइस्कूल पकरैल के मैदान में स्व दीपनरायण सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉक आउट मैच के शुभारंभ के दिन वाईसीसी सलीमनगर की टीम ने रूपणी करूवामोड़ा की टीम को 84 रनों से हराया. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पकरैल के उपमुखिया मनोज कुमार शर्मा ने […]

फोटो है 1 में कैप्सन : खेलते खिलाड़ी महेशखंूट. हाइस्कूल पकरैल के मैदान में स्व दीपनरायण सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉक आउट मैच के शुभारंभ के दिन वाईसीसी सलीमनगर की टीम ने रूपणी करूवामोड़ा की टीम को 84 रनों से हराया. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पकरैल के उपमुखिया मनोज कुमार शर्मा ने किया. सलीमनगर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में सात विकेट को खोकर 181 रन बनाये. वहीं रूपणी की टीम ने ऑल आउट होने तक 97 रन ही बना पायी. मैन ऑफ द मैच मो आर्यन को दिया गया. कमेंटेटर जैलून व बबलू कुमार शर्मा थे. अंपायर अनमोल कुमार तथा नरेश कुमार बादल मौजूद थे. मुख्य अतिथि पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >