मानसी थानाक्षेत्र के बदला घाट में हुई घटनाचौथम व मानसी में दर्ज हैं कई मामलेखगडि़या. मानसी थाना क्षेत्र के बदला घाट के पास शुक्रवार के अहले सुबह एक अधेड़ की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया और पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि घायल व्यक्ति पर भी मानसी व चौथम थाने में कई मामले दर्ज हैं. घटना के संबंध में मानसी थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि बदला घाट में रेलवे के रिटायर पुल नंबर 51 के पास अपराधियों ने रोहियार के बंगा साह को गोली मार कर घायल कर दिया है. दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर उन्होंने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि अस्पताल में उसने बताया कि वह किसी पंचायत के सिलसिले में जा रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि घायल बेंगा ने पुलिस को अपने साथ घटना को अंजाम देने वाले लोगों के नाम का खुलासा किया है. जिस आधार पर पुलिस क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि बेगा साह पर मानसी व चौथम थाने में कई मामले दर्ज हैं. वह राजबली यादव हत्या कांड का अभियुक्त है. वैसे उन्होंने बताया कि लाश को लेकर परिजन लौट रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गोली मार रोहियार के बेंगा की हत्या
मानसी थानाक्षेत्र के बदला घाट में हुई घटनाचौथम व मानसी में दर्ज हैं कई मामलेखगडि़या. मानसी थाना क्षेत्र के बदला घाट के पास शुक्रवार के अहले सुबह एक अधेड़ की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया जहां से […]
