अलौली. प्रखंड के आठ पंचायतों में चार दिनों के अंदर 16450 जानवरों को 28 कर्मियों के माध्यम से टीकाकरण किया गया. शेष पंचायतों में कार्यक्रम जारी है. खुरहा एवं मुंहपक्का (एफएनडी) नामक बीमारी से पशु को सुरक्षित रखने के लिए सरकारी तौर पर मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है. आठ पंचायतों में शुंभा, हरिपुर, रौन, चांदपुरा खूर्द,सहसी,बहादुरपुर,मेघौना,चातर के ग्राम व कस्बों के सामान्य जाति के लोगों के 11354 जानवरों एवं अनुसूचित जाति के लोगों के 5096 जानवरों को टीकाकरण किया गया है. अभी शेष 13 पंचायतों के लिए कार्यक्रम जारी है. भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि भूषण सिंह ने बताया कि इस प्रखंड में एफएनडी बीमारी से अधिसंख्य जानवर प्रति वर्ष प्रभावित होते है. इस टीकाकरण से ऐसी बीमारियों से बचाव होगा. वहीं पशुपालकों से अनुरोध किया गया कि निर्धारित तिथि पर अवश्य टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें.
आठ पंचायत में किया गया टीकाकरण
अलौली. प्रखंड के आठ पंचायतों में चार दिनों के अंदर 16450 जानवरों को 28 कर्मियों के माध्यम से टीकाकरण किया गया. शेष पंचायतों में कार्यक्रम जारी है. खुरहा एवं मुंहपक्का (एफएनडी) नामक बीमारी से पशु को सुरक्षित रखने के लिए सरकारी तौर पर मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है. आठ पंचायतों में शुंभा, हरिपुर, रौन, […]
