खगडि़या. जिले में धान खरीद इस वर्ष भी लक्ष्य से काफी कम है. पिछले वर्ष भी धान खरीद की उपलब्धि बदतर थी और इस वर्ष भी स्थिति वही है. पांच माह से अधिक समय से इस जिले में धान की खरीदारी किसानों से की जा रही थी, फिर भी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ. विभागीय जानकारी के मुताबिक जिले में 55 हजार एमटी धान की खरीदारी का लक्ष्य क्रय एजेंसी यानी पैक्स तथा एसएफसी को दिया गया था. 25 नवंबर से अब तक इन दोनों एजेंसियों द्वारा मात्र 21 हजार एमटी ही धान की खरीद की गयी है. विभाग ने इन दोनों क्रय एजेंसियों को 15 अप्रैल तक लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी करने का लक्ष्य दिया है. इसके विपरीत आधा से भी कम लक्ष्य प्राप्त हुआ है. पैक्स ने 44 हजार एमटी तथा एसएफसी को 11 हजार एमटी धान की खरीदारी किसानों से करने का लक्ष्य दिया गया था. पिछले वर्ष भी दोनों क्रय एजेंसियां लक्ष्य पाने में असफल रही थीं. इस वर्ष भी शेष बचे सात दिनों में 34 हजार एमटी धान की खरीदारी करना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है. क्रय की गयी 4836 एमटी धान को राइस मिल के पास भेजा गया था. राइस मिल द्वारा धान की कुटाई कर 4077 एमटी चावल लौटाया गया है.
सात दिन में कैसे होगी 34 एमटी धान की खरीद?
खगडि़या. जिले में धान खरीद इस वर्ष भी लक्ष्य से काफी कम है. पिछले वर्ष भी धान खरीद की उपलब्धि बदतर थी और इस वर्ष भी स्थिति वही है. पांच माह से अधिक समय से इस जिले में धान की खरीदारी किसानों से की जा रही थी, फिर भी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ. विभागीय जानकारी […]
