भाई ने भाई को मारी गोली मामला भूमि विवाद का

खगडि़या. जिले के गंगौर ओपी क्षेत्र के गंगिया गांव में भूमि विवाद को लेकर भाई ने भाई को गोली मार कर घायल कर दिया. घायल युवक का इलाज बेगूसराय में किया जा रहा है. गंगिया गांव निवासी दो भाइयों हाकिम यादव व मोहन यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है. दोनों पक्षों के बीच […]

खगडि़या. जिले के गंगौर ओपी क्षेत्र के गंगिया गांव में भूमि विवाद को लेकर भाई ने भाई को गोली मार कर घायल कर दिया. घायल युवक का इलाज बेगूसराय में किया जा रहा है. गंगिया गांव निवासी दो भाइयों हाकिम यादव व मोहन यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है. दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की नौबत आ गयी. गोलीबारी में हाकिम यादव घायल हो गया. घायल हाकिम को गंगौर ओपी अध्यक्ष अभिषेक ने बेगूसराय भिजवाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल का फर्द बयान नहीं लिया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >