फोटो है 6 में कैप्सन : शिविर में उपस्थित उपमुखिया व अन्य अधिकारी उपमुखिया ने की डीएम से शिकायत खगडि़या. सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश की अवेहलना करते हुए इंदिरा आवास अंकेक्षण शिविर निर्धारित स्थान पर नहीं लगाया गया. इस बात की शिकायत पंचायत के उपमुखिया मुरारी कुमार सिंह ने डीएम को आवेदन देते हुए की है. उन्होंने अपने दिये आवेदन में बताया कि बीडीओ के निर्देशानुसार यह शिविर मध्य विद्यालय गंगौर में लगाया जाना था. लेकिन पंचायत के मुखिया ने मनमानी करते हुए इस शिविर को मध्य विद्यालय सिमराहा में लगाया. शिविर चयनित स्थान पर नहीं लगाये जाने के कारण बीडीओ के आदेश पर इसे स्थगित करना पड़ा. जिस कारण निर्धारित स्थान के शिविर से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा. उन्होंने बताया कि पंचायत हर योजना में मुखिया लगातार अपनी मनमानी करते आ रहे हैं. उन्होंने डीएम से मामले की जांच करते हुए दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है. इधर मुखिया वाल्मिकी रजक से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं जाना जा सका.
चयनित स्थल को छोड़ दूसरे जगह लगाया शिविर
फोटो है 6 में कैप्सन : शिविर में उपस्थित उपमुखिया व अन्य अधिकारी उपमुखिया ने की डीएम से शिकायत खगडि़या. सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश की अवेहलना करते हुए इंदिरा आवास अंकेक्षण शिविर निर्धारित स्थान पर नहीं लगाया गया. इस बात की शिकायत पंचायत के उपमुखिया मुरारी कुमार सिंह ने डीएम को […]
